UTTRAKHAND

रजतोत्सव भब्यता के साथ मनायें जाने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का स्वागत : हेमंत द्विवेदी

Spread the love

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस 9 नवंबर 2025

देहरादून 15 अक्टूबर 2025 उत्तराखंड प्रदेश स्थापना दिवस 9 नवंबर के अवसर पर रजत जयंती धूमधाम से मनाये जाने की मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा का श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने स्वागत किया है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय सतत संकल्प के साथ प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है।

देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार की डबल इंजन सरकार ने विकास के कीर्तिमान बनाये है उल्लेखनीय है कि प्रदेश में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आगामी 6 नवंबर से 12 नवंबर तक रजतोत्सव मनाया जा रहा है ।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में“डबल इंजन” साझेदारी का लाभ दिखा है केंद्र की ओर से आपदा पैकेज,लंबित परियोजनाओं को मंजूरी ,बजट सहायता बढ़ाने का कार्य किया है
मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे का विस्तार,हरिद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए एमबीबीएस की अतिरिक्त 100 सीटें मंजूरी ,अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के लिए भी इसी तरह की सीटें बढ़ाने का संकल्प लिया गया।

दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे और सड़क परियोजना,राजाजी राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र में एलिवेटेड रोड निर्माण की दिशा में कार्य
, ग्रामीण सड़कों के विकास के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत लगभग 1,481 किमी सड़कों का निर्माण और 519 सड़कों को जोड़ने का कार्य हुआ जिससे कई गाँवों को सड़क सुविधा मिल रही है।

रेल और रेलवे स्टेशन आधुनिकीकरण, ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन को तेजी देने का लक्ष्य, ट्रैक बिछाने की तैयारी गतिमान है। राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों को “अमृत स्टेशन” बनाने की पहल हुई इन सभी परियोजनाओं के ₹5,131 करोड़ बजट आवंटित हुआ है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता हेमंत द्विवेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में चारधाम यात्रा में रिकार्ड 46 लाख श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके है ।‌ प्रदेश सरकार एवं बीकेटीसी ने आपदा के बावजूद तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं तथा दर्शन व्यवस्था बनायी है।

जैविक खेती, नये विश्वविद्यालयों की स्थापना, खिलाड़ियों को प्रोत्साहन योजना, बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था,आयुर्वेद एवं तकनीकी को प्रोत्साहन, स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपर लीक प्रकरण की सीबीआई जांच, कठोर नकल विरोधी कानून, नया भूस्वामित्व,कानून, युवाओं को रोजगार सृजन,महत्वाकांक्षी परियोजनाएँ व्यास घाट कोडियाला को जोड़ने वाले सिंगटाली पुल को वित्तीय स्वीकृति,लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना को स्वीकृति जलविद्युत उत्पादन और पेयजल आपूर्ति सीमांत एवं संवेदनशील क्षेत्रों में वाईब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत विकास कार्य,यूसीसी ‌निर्माण जैसे कार्य‌ ऐतिहासिक उपलब्धियों में शामिल है‌।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *