उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, सदन में लाया गया शोक प्रस्ताव, हरबंस कूपर को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का दूसरा दिन, सदन में लाया गया शोक प्रस्ताव, हरबंस कूपर को दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आज दूसरा दिन है।ऐसे में आज सदन में सबसे पहले शोक प्रस्ताव लाया गया और दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि दी गई।इस मौके पर मंत्रियों और विधायकों ने दिवंगत हरबंस कपूर के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि हरबंस कपूर ने हमेशा ही लोकतांत्रिक मूल्यों को जिंदा रखा और उनका सौम्य व्यवहार ही था कि वह लगातार आठ बार विधायक चुने गए।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि हरबंस कपूर का राजनीतिक अनुभव किसी से छुपा हुआ नहीं है।।
लगातार आठ बार जनता ने उन्हें कैंट क्षेत्र की बागडोर सौंपी। हरबंस कपूर का सियासी व्यवहार और कुशलता उन्हें दूसरों से काफी अलग बनाती थी. सियासत की लंबी पारी की वजह से उनसे हर कोई उन्हें अच्छी तरह से जानता था।इस बात से ही उनकी शख्सियत का अंदाजा लगाया जा सकता है।
बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री और आठ बार विधायक रहे हरबंस कपूर का बीते दिसंबर को 76 साल की उम्र में निधन हो गया था. हरबंस कपूर ने 2017 में कैंट विधानसभा से चुनाव जीत था।ऐसे में आज उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन सदन में शोक प्रस्ताव लाया गया और दिवंगत विधायक हरबंस कपूर को श्रद्धांजलि दी गई।
