DehradunPOLICE ADMINISTRATION

देहरादून पुलिस का सत्यापन अभियान जारी

Spread the love

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाते हुए किया 825 लोगों का सत्यापन

किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 143 मकान मालिकों का 83 पुलिस एक्ट में चालान कर किया 14,30,000/ रूपये का चालान

81 पुलिस अधि0 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए वसूला 10,000 रुपये का जुर्माना

40 संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर की गई पूछताछ ।

देहरादून ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में आज दिनांक 05-10-2025 को जनपद पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत रामपुर शंकरपुर सिहनीवाला धर्मावाला,
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्रान्तर्गत ब्रह्मपुरी,ब्राह्ममणवाला,चमनपुरी तथा
कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत चौकी लक्ष्मण चौक, गांधी ग्राम तथा छबील बाग आदि स्थानों में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों एवं किरायेदारो का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 825 लोगों का सत्यापन किया गया तथा अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 143 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 14,30,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 40 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 10000 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

कार्यवाही का विवरण

*1- कुल सत्यापन* – 825
*2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या* – 143
*3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना* – 14 लाख 30 हजार रू0
*4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या* – 40
*5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या*- 40
*6- वसूला गया जुर्माना* – 10,000 रू0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *