उत्तराखंड

भारत सरकार की आदि कर्मयोगी अभियान योजना में चार ग्राम सभा का हुआ चयन

Spread the love

देहरादून दिनांक 02 अक्टूबर 2025
जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की महत्वकांक्षी योजना “आदि कर्मयोगी अभियान” के प्रथम चरण के अन्तर्गत जनपद के 04 विकायखण्ड चकराता, कालसी, विकासनगर एवं सहसपुर के ग्रामों का चयन किया गया है। उल्लेखनीय है कि चयनित ग्रामों में पूर्व में ट्रांसेक्ट वॉक, केन्द्रित समूह चर्चा, पी.आर.ए. गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों के साथ वार्ता / चर्चा करते हुए उनकी आवश्यकता का विश्लेषण करते हुए विभागीय योजनाओं से सतृप्तिकरण करने के लिए विलेज एक्शन प्लान तैयार किया गया। दिनांक 02 अक्टूबर 2025 को आदि सेवा पर्व के अवसर पर चयनित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा की बैठक आयोजित की गयी। जिसमें ट्राइबल विलेज विजन 2030 डिक्लेरेशन के तहत जनजातीय व्यक्तियों के सर्वांगीण विकास के लिए गांव की कार्य योजना को विशेष बैठक में अनुमोदन किया गया, जिससे कि विकसित भारत @ 2047 के विजन को आकार देने की ओर महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सके। बैठक में ग्राम वासियों द्वारा उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *