धार्मिकराष्ट्रीय

आज होगा खाटू श्याम मंदिर में हवन पूजन एवं भंडारे का आयोजन

Spread the love

बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज बरेली । विजयादशमी का दिन बुराइयों के शमन का भी है और इसी दिन श्री साईं नाथ सरकार का महासमाधि दिवस है।।बाबा ने सीमोलंघन के लिए यही दिन १५ अक्टूबर १९१८ बिजय दशमी को चुना था।। लगभग ८० वर्षों की दैहिक लीला कर निरंतर अपने आंतरिक सत्ता से आज भी जगत के कल्याण में निमग्न हैं ।।
**श्री खाटू श्याम शिरडी साई सर्व देव मंदिर श्यामगंज में इस महत्वपूर्ण दिन बृहस्पतिवार को दिनांक 2 अक्टूबर 2025 प्रत्येक वर्ष की तरह बाबा साई नाथ का महाभिषेक -हवन-पूजन होगा तदुपरांत दोपहर एक बजे से बाबा की इच्छा तक बाबा का भोग प्रसाद भंडारे के रूप में संचालित होगा।
*आप सभी से करबद्ध प्रार्थना है कि बाबा के भोजन प्रसादी में पधारने का कष्ट करें और श्री साईं नाथ का आशीर्वाद प्राप्त करें* ।


*पंडित सुशील पाठक*
*महंत*
*खाटूश्यामजी साईं सर्व देव मंदिर*
*श्याम गंज*
*बरेली*
9759697533

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *