उत्तराखंडधार्मिकपर्यटन

श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में देर शाम मौसम ने ली करवट

Spread the love

केदारनाथ धाम एवं श्री बदरीनाथ धाम शाम को बारिश से मौसम सर्द हुआ

श्री बदरीनाथ/ श्री केदारनाथ धाम: 29 सितंबर 2025 श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा निरंतर चल रही है बीते दो तीन सप्ताह से धामों में धूप खिली रही मौसम सामान्य रहा आज देर शाम श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है बादल छाने के बाद बूंदाबांदी तथा उसके बाद बारिश शुरू हो गयी।

श्री केदारनाथ धाम से प्राप्त सामाचार के अनुसार शायंकाल पांच बजे बारिश हुई उसके बाद बारिश थम गयी लेकिन मौसम सर्द हो गया। बदरीनाथ धाम से बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज सोमवार शायंकाल छ:बजे बदरीनाथ धाम में आसमान में बादल छा गये तथा साढ़े छ: बजे बूंदाबांदी के बाद से मध्यम बारिश शुरू हुई, मौसम सर्द हो गया।धामों में अभी बर्फवारी शुरू नही हुई हैवही बड़ी संख्या में तीर्थयात्री धाम में मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *