DehradunPOLICE ADMINISTRATIONUTTRAKHAND

SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट देहरादून में चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

Spread the love

SDRF वाहिनी मुख्यालय जॉलीग्रांट में आयोजित किया गया एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 188 लाभार्थियों ने उठाया स्वास्थ्य लाभ

देहरादून ।

जनस्वास्थ्य के प्रति जागरूकता एवं रोगों की शीघ्र पहचान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस द्वारा दिनांक 25 सितंबर 2025 को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय, जॉलीग्रांट में एक दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया।

इस जनकल्याणकारी शिविर का संचालन सेनानायक श्री अर्पण यदुवंशी के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें कुल 188 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा 108 व्यक्तियों ने रक्त जाँच करवाई। शिविर में हँस कल्चर सेंटर, देहरादून से आए डॉक्टर सौरभ उपाध्याय, डॉक्टर मेजर अभिनव असवाल व डॉक्टर दीपिका यादव ने अपनी सेवाएं दीं। डिस्पेंसरी प्रभारी नरेंद्र पंवार एवं सहयोगी स्टाफ द्वारा दवा वितरण एवं अन्य सहयोग प्रदान किया गया, वहीं रक्त जांच हेतु बौंठियाल पैथोलॉजी लैब की टीम ने आवश्यक परीक्षण किए।

शिविर में एसडीआरएफ के कार्मिकों, उनके परिजनों तथा स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और स्वास्थ्य परामर्श, जाँचों व निःशुल्क औषधियों का लाभ उठाया। यह चिकित्सा शिविर न केवल एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस की जनसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को दर्शाता है, बल्कि आपदा प्रबंधन के साथ-साथ समाज के स्वास्थ्य व कल्याण में उसकी सक्रिय व प्रेरणादायक सहभागिता का भी परिचायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *