Dehradun

घंटाघर देहरादून स्थित प्राचीन शिव हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया

Spread the love

बजरंग दल साप्ताहिक मिलन केंद्र घंटाघर प्राचीन शिव हनुमान मंदिर वर्षा में भी यथावत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ किया गया
देहरादून । कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रांत मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा ने उपस्थित रामभक्तो से कहा की हमे कलयुग के जीवित देव प्रभु हनुमान से क्षमा याचना करते हुए
हमारे किए गए उन नासमझी व समझ से हुए प्रकृति के दोहन शोषण के अपराधो की माफी मांगनी चाहिए जिसके कारण इस प्रदेश व देश भर में आम जनजीवन प्राकृतिक आपदा जल प्रलय से बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं
लगातार कहीं बादल फटने की घटना कहीं बाढ़ कहीं भूस्खलन जैसी घटनाएं यह चेतावनी है । देवभूमि में निरंतर देवताओं का अपमान मनुष्य की विकास की दौड़ में इतने अंधे मत बनकर प्राकृतिक संसाधनों को बुरी तरह ध्वस्त कर रहे हैं । इसके दुष्परिणाम मानवता को ही भुगतने पड़ रहे हैं आज के हनुमान चालीसा से हम प्रभु हनुमान के चरणों में उनका गुणगान करके यही विनती करना चाहते हैं प्रभु हमारी गलतियों को क्षमा करना और इन सभी आपदाओं से प्रदेश को प्रदेश को सुरक्षित कर हम सभी को जीवन दान देना और हमारे परिवारों में सुख शांति बनाए रखना उसके बाद सभी ने प्रदेश की सुख शांति के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा ,हनुमानअष्टक व बजरंग बाण का पाठ कर प्रसाद वितरण किया गया मौके पर उपस्थित लोगों में संदीप वाधवा, नीरज शर्मा, हर्ष सहगल,अमन राजवंशी,मोहित जायसवाल,नवीन गुप्ता,सौरभ गौतम, सचिन गुजराती, अमर , सक्षम, अनिल चौहान, राजेश सोमवंशी, आशीष बलूनी, मोनू सलूजा, विजय गुप्ता, महेश कोतवाल , प्रेम सेठ्ठी, अनीता चौहान, हरीश सेठ्ठी, अमन स्वेडिया, हरीश पन्नू, आदित्य वाधवा, अमित पासी, सन्नी गुप्ता व अन्य सैकड़ो हनुमान भक्त उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *