DehradunPOLICE ADMINISTRATIONUTTRAKHAND

वाहन चैकिंग के दौरान दून पुलिस को मिली सफलता

Spread the love

पंजाब से चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीपीयू देहरादून

आज दिनांक: 16-09-25 को सेंट ज्यूड चौक के पास सी0पी0यू0 देहरादून द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान पंजाब नम्बर की एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: पीबी-10-केए-7068 को चैकिंग हेतु रोका गया। वाहन चालक से नाम पता पूछने पर उसके द्वारा अपना नाम रिहान पुत्र रिजवान हसन निवासी चकोवाली थाना रामपुर मनिहारान सहारनपुर बताया गया, जिससे वाहन के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर वह सही जानकारी नहीं दे पाया। संदिग्धता प्रतीत होने पर उक्त वाहन के नम्बर से उसकी डिटेल निकालते हुए वाहन स्वामी के नम्बर पर सम्पर्क किया गया तो वाहन स्वामी मनिन्दर सिंह द्वारा उक्त वाहन को अज्ञात व्यक्ति द्वारा पंजाब से चोरी किये जाने तथा घटना के सम्बन्ध में पंजाब में चोरी का अभियोग पंजीकृत होने की जानकारी दी गई, जिस पर सीपीयू टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही हेतु वाहन को चौकी आईएसबीटी पर लाया गया। वाहन के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्त रिहान द्वारा उक्त वाहन को पंजाब निवासी गुलाब नाम के व्यक्ति से खरीदने की जानकारी दी गई है।

वाहन बरामदगी के सम्बन्ध में पुलिस द्वारा पंजाब पुलिस से सम्पर्क स्थापित कर जानकारी दी गई है, जिनके आने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

रिहान पुत्र रिजवान हसन निवासी चकोवाली, थाना रामपुर, मनिहारान, सहारनपुर

*बरामदगी:-*

स्प्लेंडर मोटर साइकिल संख्या: PB-10-KA-7068

*पुलिस टीम सीपीयू :-*

1- उ०नि० दीवान सिंह गुसाईं
2- का० विशाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *