आवश्यक सूचना – मसूरी- देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर मलवा आने के कारण हुआ बंद
आवश्यक सूचना
लगातार हो रही भारी बरसात के कारण मसूरी- देहरादून मार्ग पर कई स्थानों पर मलवा आने के कारण उक्त मार्ग पूर्ण रूप से अवरुद्ध है। पुलिस द्वारा अन्य संबंधित विभागों के साथ मिलकर मार्ग को खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।
अतः मसूरी आने वाला पर्यटकों से अनुरोध है कि कृपया मार्ग खुलने तक उक्त मार्ग में किसी प्रकार की आवाजाही न करें।
