DehradunPOLICE ADMINISTRATION

एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार चल रहा दून पुलिस का सत्यापन अभियान

Spread the love

*नेहरू कॉलोनी तथा डालनवाला क्षेत्र में पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान, 500 से अधिक बाहरी व्यक्तियों का किया सत्यापन*

*किरायेदारों का सत्यापन न कराने व अनियमितता पाए जाने पर 24 भवन स्वामियो के 83 पुलिस एक्ट के किये चालान, 2,40,000 /- ₹ का किया जुर्माना*

*25 संदिग्धों को थाने पर लाकर की गयी पूछताछ, 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर किया 6250/- रू0 का जुर्माना*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थो को अपने-अपने क्षेत्र में बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारो तथा संदिग्धो के सत्यापन हेतु नियमित रूप से सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13-09-2025 को पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा नेहरू कॉलोनी क्षेत्रान्तर्गत दीपनगर तथा डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत चावला चौक, करनपुर क्षेत्र में स्थित आवासीय भवनों में निवासरत बाहरी छात्रों, व्यक्तियों, किरायेदारों एवं संदिग्धों के सत्यापन हेतू अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अनियमितता पाये जाने तथा किरायेदारो का सत्यापन न कराने वाले 24 व्यक्तियो का 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 2,40,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान संदिग्ध प्रतीत होने पर 25 व्यक्तियों पुलिस द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गई तथा 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत चालान कर 6250 /- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

*कार्यवाही का विवरण:-*

1- कुल सत्यापन – 506
2- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानों की संख्या – 24
3- 83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किया गया जुर्माना – 02 लाख 40 हजार रू0
4- थाने पर लाये गये संदिग्धों की संख्या – 25
5- 81 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत किये गये चालानो की संख्या – 25
6- वसूला गया जुर्माना – 6250 रू0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *