उत्तराखंड

CM पुष्कर ने प्रेमचंद अग्रवाल को सौंपी संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी

Spread the love

CM पुष्कर ने प्रेमचंद अग्रवाल को सौंपी संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी, आज विधानसभा सत्र को लेकर बैठक

देहरादून।उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि आगामी 28 मार्च को भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में शाम 8:00 बजे आहूत की गई है।इस बैठक में 29 तारीख से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी।

इस सत्र से पहले कल यानि 28 मार्च को विधानमंडल की बैठक भी बुलाई गई है।उत्तराखंड सरकार में संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि आगामी 28 मार्च को भारतीय जनता पार्टी विधान मंडल दल की बैठक मुख्यमंत्री आवास में शाम 8:00 बजे आहूत की गई है।इस बैठक में 29 तारीख से प्रारंभ होने वाले विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा की जाएगी।प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि बैठक में भारतीय जनता पार्टी के सभी मंत्री एवं विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

बता दें कि नए वित्तीय वर्ष में राज्य के खर्च के लिए बजट को विधानसभा से अनुमोदन मिलना आवश्यक है।कम समय देखते हुए मंत्रिमंडल ने पूर्ण बजट के स्थान पर चार माह के लिए लेखानुदान लाने का निर्णय लिया।विधानसभा सत्र में लेखानुदान पर मुहर लगाई जाएगी।वहीं, इस बार ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड विधानसभा के पांचवें अध्यक्ष के रूप में चुनी गईं हैं, उन्होंने भाजपा के प्रेमचंद अग्रवाल का स्थान लिया है।

उत्तराखंड में एक बार फिर धामी सरकार का गठन हुआ है।ऐसे में इस पांचवीं उत्तराखंड विधानसभा में एक बार फिर संसदीय कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।वहीं, उत्तराखंड विधानसभा का पहला सत्र 29 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा।ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने विभागों से संबंधित सभी सवालों, विधायी कार्यों और संसदीय कार्यों के लिए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को जिम्मेदारी नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *