Dehradun

MDDA का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र 

Spread the love

देहरादून । मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण ने अवैध प्लॉटिंग और नियमविरुद्ध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और नेतृत्व में प्राधिकरण लगातार ऐसे मामलों पर सख्ती बरत रहा है। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि अवैध प्लॉटिंग और निर्माण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रदेश में नियम-कायदों को दरकिनार कर हो रहे अवैध कार्यों पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
प्राधिकरण क्षेत्रांतर्गत डोईवाला, रानीपोखरी, माजरी ग्रांट और अन्य स्थानों पर चल रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को ध्वस्त एवं सील किया गया वही
ग्राम झाबरावाला, डोईवाला में द्वारा लगभग 18 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
ग्राम डांडी, रानीपोखरी में लगभग 10 से 12 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया साथ ही बक्सारवाला, भानियावाला में लगभग 25 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया इसके अलावा
हरीद्वार रोड, निकट साईं मंदिर के समीप लगभग 40 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया गया।
माजरी ग्रांट, हरिद्वार रोड में किए गए अवैध निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *