Dehradun

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*01 शातिर स्कूटी चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की 01 स्कूटी हुई बरामद*

*थाना नेहरू कॉलोनी*

वादी प्रमोद राठौड़ी पुत्र शशि भूषण राठौड़ी निवासी कुंज विहार पोस्ट ऑफिस बंजारावाला, नेहरू कॉलोनी ने थाना नेहरू कॉलोनी पर आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि बाईपास से कुंज विहार अपने घर की ओर जाते समय कुंज बिहार के पास वह अचानक अपनी स्कूटी से गिर गये तथा चोट लगने के कारण मौके पर बेहोश हो गये। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी स्कूटी को चोरी कर लिया। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर तत्काल मु0अ0सं0- 302/25, धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिसके अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर आसपास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से संदिग्ध का हुलिया प्राप्त किया। साथी सुरागरसि पतारसि करते हुए मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये गए प्रयासों से मुखबिर की सूचना पर दिनांक 05/08/25 को दून यूनिवर्सिटी रोड से एक अभियुक्त को चोरी की गई स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा मौका देखकर उक्त स्कूटी को चोरी किया गया था।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

सुरेश उर्फ झुनझुन पुत्र स्व0 रामदुलारे निवासी सपेरा बस्ती मोथरोवाला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 28 वर्ष

*बरामदगी*

स्कूटी UK07AZ7578 (एक्टिवा) ब्लैक कलर।

*पुलिस टीम*

1- अ०उ०नि० डालेंद्र चौधरी
2- का० बृजमोहन कनवासी
3- का० हितेश चौधरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *