TEHRI

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में पोषण अभियान संबंधी बैठक हुई आयोजित

Spread the love

“102 कुपोषित बच्चों की हुई जांच, 27 बच्चे आए सामान्य श्रेणी में”

“मुख्य विकास अधिकारी ने दिए आधार कैंप लगाने एवं पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत प्रविष्टि के निर्देश”

“सुपरवाइजरों को पोषण ट्रैकर ऐप हेतु डिजिटल प्रशिक्षण दिलाए जाने के निर्देश”

जनपद टिहरी । मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार 30 अगस्त, पोषण अभियान से संबंधित बैठक विकास भवन में आयोजित की गई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की जिन बाल विकास परियोजनाओं में बच्चों एवं महिलाओं के आधार कार्ड नहीं बने हैं अथवा संशोधन की आवश्यकता है, वहाँ शीघ्र ही आधार कैंप लगाए जाएँ। कहा कि पोषण अभियान के अंतर्गत पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज की जाने वाली सभी सूचनाओं को शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित दर्ज किया जाए और साथ ही परियोजनाओं में कार्यरत सुपरवाइजर को पोषण ट्रैकर ऐप के संचालन हेतु डिजिटल प्रशिक्षण दिलाया जाए।

बैठक में बाल विकास अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में चिन्हित 102 कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों की जांच आरबीएसके टीम द्वारा कराई गई। जांच में पाया गया कि इनमें से 27 बच्चे कुपोषण व अति कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आ गए हैं। शेष बच्चों को विस्तृत जांच हेतु सीएचसी, पीएचसी, डीएच एवं पीएच में भेजा गया है।

बैठक में बाल विकास अधिकारी संजय गौरव, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं जिला समन्वयक आशीष नेगी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *