DISTRICT MAGISTRATEPAURI GARHWAL

पौड़ी जिले के बुरांसी और बांकुड़ा गांव में अतिवृष्टि से नुकसान

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल ।  लोगों के हताहत होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख जताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पौड़ी जिले से दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से गांव तक पहुंचने के लिए तीन दिशाओं – चौंरीखाल, पाबौ और थलीसैंण से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों को हर संभव सहायता प्रदान की गई।

अधिकारियों को घायलों को समुचित उपचार प्रदान करने एवं प्रभावितों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

आपदा प्रभावित परिवारों/व्यक्तियों को इस प्रकार किया गया सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

पौड़ी तहसील के अंतर्गत आपदा प्रभावित कलुण गांव में 4 परिवारों के 19 व्यक्तियों को शिफ्ट किया गया है, जिसमे से 12 को रा.क. उ.वि. कलूण में जबकि 07 अन्य को ग्राम सहमति के आधार पर गांव के ही परिवारों में शिफ्ट किया गया है। कलगड़ी में 04 परिवारों को उनकी सहमति पर गांव में ही उनके परिचितों के घर मे शिफ्ट किया गया है। रैदुल में 10 परिवारों के 25 व्यक्तियों में से 21 को राइका रैदुल में जबकि अन्य 06 व्यक्तियों को गांव के ही अन्य परिवारों के यहां शिफ्ट किया गया है। इसके अलावा साथ ही क्यार्द गांव में 3 परिवारों को नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया गया है। सैंजी गांव में 37 परिवारों को शिफ्ट किया गया।

तहसील थलीसैंण के अंतर्गत बांकुड़ा में चार लोगों को उपचार के उपरांत नजदीकी स्कूल में शिफ्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *