उत्तर प्रदेशउत्तराखंडग्राम पंचायत चुनावदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

सीएम धामी से नवनिर्वाचित जिलापंचायत सदस्यों ने की भेंट

Spread the love

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में गंगोत्री क्षेत्र से विधायक सुरेश सिंह चौहान तथा पुरोला क्षेत्र से विधायक दुर्गेश्वर लाल के नेतृत्व में उत्तरकाशी जिले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भेंट की |

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं जनसेवा के नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दी।

वही  मुख्यमंत्री आवास में श्री केदारनाथ विधानसभा से विधायक आशा नौटियाल के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग जिले से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में जीत दर्ज करने वाले नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों ने भेंट की।

मुख्यमंत्री धामी ने पंचायत चुनाव में जीत दर्ज करने वाले सभी प्रत्याशियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *