18 से 23 अगस्त 2025 के मध्य होगी इन्फैन्ट्री बटालियन (क्षेत्रीय सेना) की भर्ती
टिहरी/दिनांक 01 अगस्त 2025
कमान अधिकारी 130 इन्फैन्ट्री बटालियन (टी.ए.) पर्यावरण कुमॉंऊ, पिथौरागढ़ ने अवगत कराया है कि 130 इन्फैन्ट्री बटालियन (क्षेत्रीय सेना) की भर्ति रैली दिनांक 18 अगस्त से 23 अगस्त 2025 तक पिथौरागढ में आयोजित की जायेगी।
कमान अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जूनियर कनिष्ठ अधिकारी के 01, जी.डी. 91, लिपिक 01, धोबी 03, रसोईया 06, बढाई 03, सफाई कर्मी 02, दर्जी 02, उपकरण मरम्मतकर्ता 02, नाई 03 तथा लौहार के 01 पदों सहित कुल 115 पदों पर भर्ती की जानी है।
बताया कि 18 अगस्त को प्रमाण पत्रों की जांच व शारीरिक परीक्षण, 19 व 21 को मेडीकल परीक्षण तथा 22 व 23 अगसत को साक्षात्कार का आयोजन किया जायेगा। भर्ती सम्बन्धी सभी प्रकार की कार्यवाही प्रातः 06 बजे से बटालियन मुख्यालय पिथौरागढ के ग्राउण्ड में की जायेगी।
