उत्तराखंडउत्तराखंड पुलिस प्रशासनकांवड़ यात्रा 2025ग्राम पंचायत चुनावदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

पंचायती चुनाव की मतगणना को लेकर हुई महत्वपूर्ण बैठक

Spread the love

टिहरी/दिनांक 30 जुलाई 2025 आज बुधवार को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.) टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन के तहत मतगणना को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी(पं.) ने कहा कि 31 जुलाई, 2025 को प्रातः 8.00 बजे से मतगणना शुरू होगी तथा कार्य समाप्ति तक चलती रहेगी। उन्होंने सभी मतगणना अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देश दिये कि समय से मतगणना आरम्भ की जाए तथा मतगणना से पूर्व सभी को लाउडस्पीकर के माध्यम से समस्त नियम, कानून व्यवस्था के संबंध में अवगत करा दिया जाय। इसके साथ ही मतगणना प्रक्रिया के दौरान कोई भी व्यक्ति ज्यादा अंदर बाहर न करंे, फोन सभी बाहर रखंे, सभी नियमों का पालन कड़ाई से हो, लंबी अवधि तक बैठने के कारण सभी आरओ कार्मिकों को प्रोत्साहित करते रहें तथा सभी आरओ पुलिस के साथ समन्वय बनाकर रखें।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि गणना मेज पर जिन मतदान स्थलो की गणना की जा रही है उस क्षेत्र से सम्बन्धित उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता या गणना अभिकर्ताओ में से एक समय में केवल एक ही व्यक्ति उपस्थित रहे। सम्बन्धित उम्मीदवार या उसके गणना अभिकर्ता को मतपेटिकाओं के सीलों को निरीक्षण करने का अवसर दे। एक मतदान स्थल पर प्रयुक्त सभी मतपेटियां एक साथ निकाली जायेगी, किन्तु गणना मेज पर एक साथ नही खोली जायेगी तथा क्रमवार पृथक-पृथक खोलकर गणना की जायेगी। निर्वाचन परिणामों की घोषणा के पश्चात उम्मीदवारों के समर्थन में निकाले जाने वाले जलूसों पर पूर्णतः रोक लगाई गई है।

बैठक में एसएसपी आयुष अग्रवाल, सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीडीओ मो. असलम, अधीक्षण अभियन्ता लोनिवि मनोज बिष्ट, डीपीआरओ एम.एम. खान, एसडीएम संदीप कुमार, नोडल अधिकारी कंट्रोल रूम बृजेश गुप्ता सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *