देहरादून हर्रावाला स्टेशन रोड पर गिरा एक विशालकाय पेड़
हर्रावाला देहरादून 29 जुलाई 2025 दिन मंगलवार
बालाजी टाइम्स न्यूज । रेलवे स्टेशन रोड पर 200 साल पुराना एक आम का एक विशालकाय पेड़ आज सायं लगभग 4 बजे अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और तार टूटकर जमीन पर गिर पड़े। गनीमत यह रही कि कोई भी राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।
इस घटना की जानकारी संजय सिंह चौहान निवासी हरावाला ने दी। पेड़ गिरने से न सिर्फ बिजली आपूर्ति बाधित हुई, बल्कि स्टेशन रोड पर आवागमन भी पूरी तरह ठप हो गया।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार जब यह घटना हुई उस समय रोड पर सामान्य आवाजाही चल रही थी। अचानक पेड़ गिरने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बिजली तारों के टूटने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है। इससे आसपास के कई क्षेत्रों में अंधेरा छा गया है।
स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क से पेड़ और अवशेष हटाकर आवागमन को सुचारु किया जाए।
सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम वन विभाग विद्युत विभाग पुलिस प्रशासन की टीम द्वारा पेड़ को हटाने का कार्य किया जा रहा है जिससे रेलवे स्टेशन रोड फिर से चालू हो सके ।
वहीं विद्युत विभाग ने भी कमर कस ली है जिसी जल्द ही बिजली आपूर्ति फिर से सुचारू हो सके जिसका कार्य भी चल रहा है । विद्युत पोल मौके पर पहुंच गए हैं
इस पेड़ के साथ भी कुछ अन्य पेड़ भी इसी प्रकार से गिर सकते हैं जिनकी उम्र भी लगभग 200 साल से अधिक है जो गिरने वाले हैं वन विभाग से स्थानीय लोगों ने मांग की है कि शीघ्र ही दूसरे पेड़ जो गिरने वाले हैं उन्हें भी हटाया जाए अगर कोई जनहानि होती है इसकी जिम्मेदारी जिला वन प्रशासन की होगी।
स्थानीय पार्षद ने बताया कि पुराने पेड़ हटाने का प्रस्ताव बना कर दे दिया गया है कि क्षतिग्रस्त पुराने सभी पेड़ों को हटाया जाए।
मौके हरावाला व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, स्थानीय पार्षद देवी दयाल ओडवाल, करण सिंह रावत एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे ।
