उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

आज मनाई जा रही हरियाली तीज

Spread the love

देहरादून – सावन मास में पड़ने वाली हरियाली तीज 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है इसके लिए महिलाएं श्रृंगार के साथ मेहंदी लगवाने के साथ चूड़ी और श्रृंगार का सामान खरीदारी करती दिखाई पड़ रही है बाजारों में हर जगह महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है वंही दूसरी और तीज पर बिकने वाले पकवानों में खासकर के घेवर के खरीदारी विशेष रूप से की जाती है माना जाता है कि लोग अपनी ब्याता पुत्री के घरों में श्रृंगार के समान के साथ-साथ मिष्ठान में घेवर जरूर देते हैं इसीलिए तीज पर घेवर की अपनी महत्वत्ता है तीज के पीछे कहा जाता है
हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की खुशी में मनाई जाती है। माता पार्वती ने कठोर तप करके शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया था। यह दिन उनके पुनर्मिलन का प्रतीक है और वैवाहिक प्रेम और समर्पण का संदेश देता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास होता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *