उत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

देहरादून में स्कूल बसों पर अब चलेगा सख्त ऑडिट

Spread the love

देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद अब स्कूल भवनों के साथ-साथ स्कूल वाहनों का भी ऑडिट शुरू किया जा रहा है। देहरादून आरटीओ कार्यालय ने इसके लिए एक विशेष ऑडिट फॉर्म तैयार किया है।

RTO संदीप सैनी ने बताया कि जिन स्कूलों में बसें रजिस्टर्ड हैं, वहां विभाग की टीमें जाकर तय मानकों के आधार पर सभी बिंदुओं की जांच करेंगी। अगर किसी स्कूल की बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरतीं, तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा और परमिट के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऑडिट फॉर्म लगभग तैयार हो चुका है और जल्द ही विभाग की टीमें सभी स्कूलों में जाकर ऑडिट का कार्य शुरू करेंगी।

RTO देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *