उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारी करेंगे निःशुल्क बस यात्रा

Spread the love

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों का इधर निवेदनः उधर बीच बैठक में ही डीएम के आदेश

डीएम ने स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रथम पीढ़ी को निशुल्क बस सेवा का कराया क्रियान्वयन,

मा0 सीएम के सख्त निर्देश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उत्तराधिकारी हमारे लिए सर्वोपरिः

आजादी के दीवानों की प्रथम पीढ़ी का किसी भी प्रकार से जीवन सुगम कर जिला प्रशासन का सौभाग्य

देहरादून दिनांक 25 जुलाई 2025 जनमानस से जुड़े मामलों में जिला प्रशासन की संवदेनशीलता बढ गई है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन सक्रिय रूप से जनमानस के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी एवं कुशलतापूर्वक कर रहा है।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों ने जिलाधिकारी से रोडवेज व स्मार्ट सिटी की बसों में निःशुल्क यात्रा का अनुरोध किया गया था, जिस पर डीएम ने बैठक के बीच में ही आदेश जारी करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को तोहफा दिया। तथा रोडवेज पर फ्री यात्रा के लिए जीएम से पत्राचार करने का आश्वासन दिया है। अब स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों के लिए फी यात्रा की सुविधा रहेगी जिससे डीएम के आन द स्पॉट निर्णय पर खुशी जाहिर करते स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों ने हुए डीएम का धन्यवाद दिया। अब स्मार्ट सिटी की बसों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों हेतु फ्री यात्रा का फ्लेक्स भी चस्पा कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *