उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकांवड़ यात्रा 2025ग्राम पंचायत चुनावदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

ऑल इंडिया संपादक संघ ने किए 23 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

Spread the love

देहरादून । ऑल इंडिया संपादक संघ ने 23 राज्यों में प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति कर संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस अवसर पर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष करन कुमार ने सभी नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अपने-अपने राज्यों में संगठन की इकाई को मजबूत करने का आह्वान किया।इस घोषणा के साथ संघ ने पत्रकारों की आवाज को संगठित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य को और सशक्त किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष करन कुमार ने कहा कि “पत्रकार समाज की रीढ़ होते हैं। संघ का उद्देश्य केवल पत्रकारों की समस्याओं का समाधान करना नहीं, बल्कि उन्हें एक सशक्त मंच देना भी है।नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:आंध्रप्रदेश: डॉ. विवेकानंद रेड्डी यादव, केरल: के. संतोष कुमार, ओड़िशा: अशुतोष नाइक, सिक्किम: पुरन तमांग, कर्नाटक: आर. मुनीकृष्ण, असम: मोगथांग बासुमतारी, तेलंगाना: बारिगेला शिवा, पश्चिम बंगाल: डॉ. कमल कुजुर, अरुणाचल प्रदेश: चो वाशीना मंचे, मेघालय: कंदरपा कोच, मिजोरम: सुर्ज्यो धन चकमा, दिल्ली: दिलीप कुमार यादव, मध्यप्रदेश: सुरेंद्र मेहरा, छत्तीसगढ़: प्रकाश कुमार यादव, हरियाणा: बिजेंद्र कुमार, हिमाचल प्रदेश: धर्मचन्द यादव, उत्तराखंड: गोपाल सिंह गौतम, बिहार: भवेश कुमार मंडल, राजस्थान: भैरूलाल माली, झारखंड: शंकर यादव, उत्तर प्रदेश: विजय कुमार, गुजरात: अमरजीत निषाद, महाराष्ट्र: पवन गायकवाड़, राष्ट्रीय कोर कमेटी ने दी बधाईसभी प्रदेशाध्यक्षों को संघ की कोर कमेटी ने शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में राष्ट्रीय सचिव सतीश कुमार आर्या, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष कुमार गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष विष्णु कोसरिया, राष्ट्रीय संरक्षक विवेक डेहरिया, राष्ट्रीय संयोजक बृजेश चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुरेश कुमार मौर्या, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हिम्मत सिंह बछानिया एवं स्वप्निल कांबले शामिल रहे।संघ ने आशा जताई है कि नए प्रदेशाध्यक्ष अपने-अपने राज्यों में पत्रकार हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे और संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *