उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकांवड़ यात्रा 2025ग्राम पंचायत चुनावदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

दून पुलिस फिर बनी मददगार

Spread the love

भारी वर्षा के कारण आसन नदी का जल स्तर बढने से आवासीय कालोनी में पानी भरने की घटना में पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

पानी भरने के कारण घरों में फंसे लोगो को सकुशल रेस्क्यू कर पहुचांया सुरक्षित स्थानों पर

लगातार हो रही भारी बरसात के कारण एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को रखा गया है अलर्ट मोड पर

कोतवाली पटेलनगर

लगातार हो रही भारी बरसात के कारण आसन नदी का जलस्तर बढने के कारण भूड़पुर क्षेत्र मे आवासीय कालोनी में जलभराव होने के कारण कुछ लोगों के अपने घरों में फंसे होने की सूचना पटेलनगर पुलिस को प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी नयागांव मय पुलिस बल व आपदा उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुंचे तथा मौके पर रस्सों की सहायता से घरों में फंसे लोगो को सकुशल रैस्क्यू करते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस द्वारा नियमित रूप से नदी नालों के किनारे बस्तियों व आवासीय क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए लाउड हेलरो के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने तथा बरसात के दौरान नदी नालों के किनारे न जाने के सम्बंध में सचेत किया जा रहा है। साथ ही संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए उन्हें सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *