कावड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध दून पुलिस
*सात मोड़ पर वाहन पलटने से हुई दुर्घटना में घायल महिला को तत्काल पहुँचाया अस्पताल*
*वाहन दुर्घटना के कारण सड़क पर गिरे तेल से दुर्घटना की आशंका को देखते हुए मार्ग पर रुकवाया यातायात*
*दमकल के वाहन को मौके पर बुलवाकर सड़क से साफ करवाया तेल*
*कावड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाने के एसएसपी देहरादून द्वारा अधिनस्त अधिकारियों को दिए है निर्देश*
थाना रानीपोखरी
आज दिनाँक 20/07/2025 को सात मोड पर एक यूटिलिटी वाहन पलट जाने के कारण वाहन सवार एक महिला घायल हो गयी थी, घायल महिला को डयूटी पर नियुक्त पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया,
वाहन के पलटने के कारण उसमें भरा तेल सडक पर फैल गया, जिससे दो पहिया वाहनो के सड़क पर फिसलने की संभावना को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल फायर सर्विस को सूचित कर दमकल के वाहन को मौके पर बुलवाया गया तथा थोड़ी देर के लिए ट्रैफिक को रोककर सडक पर गिरे तेल को पानी की सहायता से साफ करवाया गया।
