उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

जिला कारागार पौड़ी में हरेला महोत्सव के तहत वृक्षारोपण किया गया

Spread the love

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ पर्यावरणीय जागरूकता का आयोजन

गढ़वाल  । हरेला महोत्सव-2025 के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में जिला कारागार परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौध रोपे गये।

सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम ने वृक्षारोपण के माध्यम से जेल परिसर को हराभरा बनाए रखने का संदेश दिया गया।  साथ ही कैदियों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने पर भी जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान जेल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और सभी ने पौधों की देखरेख एवं संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर जिला कारागार पौड़ी के प्रभारी अधीक्षक डी.पी. सिन्हा, पैनल अधिवक्ता अतुल पोखरियाल, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार, रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता नवानी तथा जेल के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *