उत्तर प्रदेशउत्तराखंडकांवड़ यात्रा 2025ग्राम पंचायत चुनावदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

वर्ष 2025 सावन का पहला सोमवार आज

Spread the love

बालाजी टाइम्स राष्ट्रीय न्यूज देहरादून उत्तराखंड

दिनांक 14 जुलाई 2025 सावन हिंदू धर्म का पवित्र महीना है. इस बार सावन की शुरुआत 11 जुलाई से हो गई है जो 9 अगस्त 2025 तक चलेगा।

 

यह पूरा महीना विशेष रूप से, भगवान शिव और देवी पार्वती को समर्पित है। इस बार सावन के 4 सोमवार व्रत रखें जाएंगे. सावन के हर सोमवार को मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखने के मिलती है और भोलनाथ के भक्त मंदिरों में दूध, दही, शहद और गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं. ऐसी मान्यताएं कि सावन के महीने में भगवान शिव और पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है ।

सावन सोमवार व्रत 

  • सावन पहला सोमवार 14 जुलाई 2025
  • सावन दूसरा सोमवार 21 जुलाई 2025
  • सावन तीसरा सोमवार 28 जुलाई 2025
  • सावन चौथा सोमवार 4 अगस्त 2025

सावन के सोमवार व्रत का महत्व

हिन्दुओं के लिए सावन के महीने का विशेष महत्व है और इन दिनों मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है. सावन महीने के हर सोमवार को व्रत रखने का प्रावधान है. माना जाता है कि इस दौरान महादेव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

शिव जी की आरती 

ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसानन गरूड़ासन
वृषवाहन साजे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा।
भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला।
शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी।।
ओम जय शिव ओंकारा।।
त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे।
कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे।।
ओम जय शिव ओंकारा।। ओम जय शिव ओंकारा।

पंडित सुशील पैन्यूली शिवालय तूनवाला देहरादून 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *