उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

जनपद देहरादून: इठरना नामक स्थान पर खाई में गिरा व्यक्ति,SDRF ने किया शव बरामद

Spread the love

देहरादून । दिनांक 12 जुलाई 2025 की रात्रि को थाना रानीपोखरी से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि इठरना नामक स्थान पर एक व्यक्ति पहाड़ी से नीचे गिर गया है। उक्त सूचना प्राप्त होते ही मुख्य आरक्षी कुलदीप गुसाई के नेतृत्व में SDRF टीम वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट से तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई कर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति तक पहुँच बनाई जो मृत अवस्था में पड़ा था।मृतक की पहचान *संजय अवस्थी, उम्र 28 वर्ष, निवासी उत्तर प्रदेश* के रूप में हुई। टीम द्वारा कड़ी मशक्कत कर उक्त व्यक्ति के शव को खाई से मुख्य मार्ग तक पहुंचाया गया। शव को अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *