उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

बीकेटीसी में अनु०जा० की प्रथम सदस्य नीलम पुरी ने महाराज से की शिष्टाचार भेंट

Spread the love

देहरादून दिनांक 11 जुलाई 2025 बीरोंखाल गढ़वाल से श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में प्रथम बार सदस्य मनोनीत होने पर अनु०जा० की नीलम पुरी ने प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट उनका आभार व्यक्त किया।

श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में प्रथम बार सदस्य मनोनीत होने पर ग्राम स्यूँसी, बीरोंखाल से अनु०जा० की नीलम पुरी ने प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज से सुभाष रोड़ स्थित उनके कैम्प कार्यालय पर शिष्टाचार भेंट कर आभार व्यक्त करते हुए आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राम स्यूँसी, बीरोंखाल, गढ़वाल से श्री बद्रीनाथ श्री केदारनाथ मन्दिर समिति में प्रथम बार एक अनु०जा० की नीलम पुरी को सदस्य के रुप में मनोनीत कर सम्मान देना एक ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि उनके मनोनयन ने उत्तराखण्ड के साथ-साथ पूरे भारत का बढ़ाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *