उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

नशा तस्करों के विरूद्ध जारी है दून पुलिस का एक्शन

Spread the love

*अवैध मादक पदार्थो के साथ 01 नशा तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्त के कब्जे से 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 07.13 ग्राम अवैध स्मैक हुई बरामद*

थाना सेलाकुई

नशे के विरुद्ध जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही करते हुए थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा दिनांक 08-07-2025 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर राजा रोड स्थित शिवालिक कॉलेज के पास से एक अभियुक्त एहसान को लगभग 02 लाख रू0 से अधिक मूल्य की 7.13 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर मु0अ0 सं0 71/2025 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त स्मैक उसके द्वारा एक स्थानीय पैडलर प्रशान्त से ली गई थी, जिसे वो सेलाकुई क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों तथा अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था। अभियुक्त प्रशान्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।

*नाम पता अभियुक्त :-*

1- एजान उर्फ एहसान पुत्र महबूब निवासी शाहजहांपुर बरेली मोड थाना सदर जिला शाहजहांपुर (उ0प्र0) हाल निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई, देहरादून, उम्र 19 वर्ष

*वांछित अभि0 का नाम व पता :-*

1- प्रशान्त पुत्र अज्ञात निवासी सेलाकुई, देहरादून।

*बरामदगी:-*

कुल 7.13 ग्राम अवैध स्मैक
*(अनुमानित मूल्य लगभग 02 लाख रू0 )*

*पुलिस टीम :-*

1- उ0नि0 अनित कुमार
2- का0 मुकेश कुमार
3- का0 सुधीर कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *