उत्तराखंडराजनीति

सीएम योगी समेत ये तमाम मेहमान पहुंच गए उत्तराखंड

Spread the love

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर धामी कैबिनेट की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने मेहमान लगातार पहुंचने लगे हैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देहरादून पहुंच गए हैं, उनका जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता बलजीत सोनी ने स्वागत किया

इसके अलावा मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ,हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी उत्तराखंड पहुंच गई है आपको बता दें प्रधानमंत्री मोदी भी थोड़ी देर में उत्तराखंड पहुंचने वाले हैं साथ में गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी देहरादून पहुंचने वाले हैं।

देहरादून — उत्तराखंड से आज की सबसे बड़ी खबर सामने आ  रही  हैं इस बार किसी भी मंत्री को राज्य मंत्री या राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नहीं बनाया जा रहा है सभी आठ मंत्री कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं इसको लेकर सबको जानकारी दे दी गई है पहली बार मंत्री बन रहे सौरभ बहुगुणा और चंदन रामदास भी कैबिनेट मंत्री बनाए जा रहे हैं बाकी पुराने 5 मंत्री पहले से ही कैबिनेट मंत्री है वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल भी कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं

धामी कैबिनेट के आठ मंत्री यह आठ मंत्री पीएम के सामने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ लेंगे शपथ
कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेगे —

चंदन राम दास
गणेश जोशी
धन सिंह रावत
सतपाल महाराज
सौरभ बहुगुणा
सुबोध उनियाल
रेखा आर्य
प्रेमचंद अग्रवाल

मंच पर काबीना मंत्रियों के 8 सीट रखी गयी रिजर्व

विधायक विशन सिंह चुफल, विधायक बंशीधर भगत को किया गया ड्राप, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक को भी नहीं बनाया मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *