उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

केदारनाथ धाम से लौट रहे श्रद्धालु सोनप्रयाग स्लाइड जोन में फंसे

Spread the love

SDRF ने रास्ता बनाकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला

रुद्रप्रयाग  । उत्तराखंड में लगातार बारिश की वजह से कई जगह पर मलवा आ रहा है तो कई जगह पर रास्ते टूट गए हैं रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम की तरफ जाने वाले सोनप्रयाग के पास अचानक देर रात मलवा आ गया जिसकी वजह से केदारनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे 40 से ज्यादा यात्री फंस गए। देर रात 10 बजे से ये सभी यात्री स्लाइड जोन में फंस गए थे। मौके पर तैनात एसडीआरएफ के जवानों ने सुरक्षित रास्ता देकर 40 श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर पहुंचाया।। अभी भी रास्ता पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है जिसकी वजह से एसडीआरएफ लगातार धाम से आ रहे श्रद्धालुओं को सुरक्षित एरिया में पहुंचा रही है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *