उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

डा मिथिलेश कुमार का कार्यकारणी सदस्यों ने किया स्वागत

Spread the love

देहरादून 26 जून 2025 को देहरादून में आयुर्वेद फार्मसी अधिकारी संघ जनपद देहरादून की कार्यकारणी ने नवनियुक्त जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा मिथिलेश कुमार का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

इस मौके पर कार्यालय में स्वागत समारोह आयोजित किया गया एवं डॉ. मिथिलेश कुमार को पुष्पगुच्छ भेंटकर एवं शॉल ओड़ाकर स्वागत किया गया।

साथ ही जनपद कार्यकारणी ने फार्मसी संघ की विभिन्न समस्याओ से अवगत कराया जिसका जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा मिथिलेश कुमार ने त्वरित निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में आयुर्वेद फार्मेसी अधिकारी संघ जनपद देहरादून की जिला अध्यक्ष पूजा नौटियाल, महामंत्री सीमा भट्ट, मुख्य फार्मेसी अधिकारी लता नौटियाल, मुख्य फार्मेसी अधिकारी सीमा, फार्मेसी अधिकारी सविता सारस्वत, एवं फार्मेसी अधिकारी आदि मौजूद थे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *