उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

स्नैचिंग की घटना का 18 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*घटना को अंजाम देने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*अभियुक्तों द्वारा स्वयं को पुलिस वाला बताकर चेकिंग के नाम पर एक व्यक्ति से पैसे व मोबाइल लिए थे छीन*

*अभियुक्तों के कब्जे से घटना में छीना गया मोबाइल फोन व रुपये हुए बरामद*

*घटना में प्रयुक्त स्कूटी को पुलिस ने किया सीज।*

थाना रानीपोखरी

आवेदक श्री पवन कुमार पुत्र श्री लाल सिंह निवासी गांव इव्राहिम पुर भगवानपुर हरिद्वार द्वारा थाना रानीपोखरी पर आकर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25/06/25 को 02 व्यक्तियों द्वारा लाल काले रंग की स्कूटी में आकर अपने आप को पुलिस वाला बताते हुये चैकिंग हेतु वादी की गाडी के कागज मांगे तथा कागज नहीं दिखाने पर वादी के बेटे से फोन पर बात कर बेटे से 2000 रुपये की मांग की गयी। पैसे न देने पर वादी को मारने की धमकी देते हुए वादी का मोबाईल फोन आई टेल कम्पनी (कीमत लगभग 5,000 रुपये) व 900 रुपये छीनकर ले गये। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी पर मु0अ0स0 53/2025 धारा 304(2)/351(2) भा0न्या0सं0 का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा गठित पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अपराधों में प्रकाश में आये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती की जानकारी कर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक: 26-06-25 को मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त 01-सिद्धार्थ पुत्र स्व0 संजीव सिंह तथा 02-रमन पुत्र स्व0 किशन लाल को चक तलाई रानीपोखरी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे से घटना में व्यक्ति से छीना गया मोबाइल तथा धनराशि बरामद की गयी। घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीटी-4246 को पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वो दोनो नशे के आदी हैं तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उनके द्वारा उक्त घटना को अजांम दिया गया।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1-सिद्धार्थ पुत्र स्व0 संजीव सिंह निवासी 45 नेशनल रोड लक्ष्मण चौक, देहरादून, उम्र 36 वर्ष
2-रमन पुत्र स्व0 किशन लाल निवासी कमरा न0 302 गेमविला होस्टल, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 49 वर्ष

*विवरण बरामदगी*

1- एक मोबाईल फोन आईटेल कम्पनी (कीमत लगभग 5,000 रुपये)
2- घटना में छीने गये -900 रुपये।
3- घटना में प्रयुक्त स्कूटी संख्या: यू0के0-07-डीटी-4246 1-स्कूटी न0- UK07-DT 4246 (लाल काले रंग की)

*पुलिस टीम :-*

1- अ0उ0नि0 हरीश सती
2- हे0का0 शशिकान्त
3- हे0का0 धीरेन्द्र यादव
4- का0 सतेन्द्र
5- का0 विजय राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *