अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ साथ मानसिक शांति और आत्म-संयम भी प्रदान करता है योग- ललित जोशी

Spread the love

देहरादून । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज में एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी तथा 11 यूके गर्ल्स बटालियन देहरादून के छात्र-छात्राओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम से हुई। सभी प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा।

कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने स्वयं भी योगाभ्यास में भाग लिया और छात्रों को संबोधित करते हुए योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि “योग न केवल हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्म-संयम की भावना भी प्रदान करता है। युवाओं को नियमित योग करना चाहिए ताकि वे तनावमुक्त और सकारात्मक जीवन जी सकें।”

वहीं राजपुर रोड स्थित रामतीर्थ मिशन में केन्द्रीय संचार ब्यूरो सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार एवं पतंजलि योगपीठ द्वारा भी योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें देहरादून नगर-निगम के मेयर सौरभ थपलियाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में योग के साथ-साथ भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज एवं उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पुरस्कार अपने नाम किए। भाषण प्रतियोगिता में उत्तराखंड डिफेंस एकेडमी देहरादून के छात्र यशवर्धन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

शिविर में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के डॉयरेक्टर रमेश चन्द्र जोशी, मैनेजिंग डायरेक्टर संजय जोशी, निदेशक केदार अधिकारी, उत्तराखण्ड डिफेंस एकेडमी देहरादून के डायरेक्टर मेजर (रिटा.) ललित सामंत, एकेडमिक हेड कर्नल (रिटा.) जे. एस. नेगी,  11 गर्ल्स बटालियन सीआईएमएस कॉलेज की एनसीसी ऑफिसर डॉ अंजना गुसाई सहित अनेक शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *