उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

गढ़वाल राइफल योग केंद्र सत्र में 1500 से अधिक जवानों ने लिया भाग

Spread the love

पौड़ी/ 19 जून 2025 गढ़वाल राइफल रेजिमेंटल सेंटर लैंसडाउन में आज विशेष योगाभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र आयुष्मान आरोग्य मंदिर कुणजोली एवं ढौंटियाल की संयुक्त टीम द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें करीब 1500 से अधिक सैन्य अधिकारियों व जवानों ने हिस्सा लिया।

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है। कहा कि योग प्रशिक्षकों द्वारा लोगों को विभिन्न तरह के योग कराये जा रहे हैं। लैंसडाउन में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी कमांडेंट कुलदीप सिरोही प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि योग से कई रोग दूर होते हैं। सभी को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिये।
इस अवसर पर हिमालयन गढ़वाल विश्वविद्यालय पोखड़ा के योग विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक कुमार ने योग में प्रतिभाग कर रहे आर्मी के जवानों को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने दैनिक जीवन में योग को अपनाने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर सूबेदार मेजर नंदकिशोर, चिकित्साधिकारी डॉ. जितेंद्र भाटिया, डॉ. आशीष कुमार, फार्मेसी अधिकारी शंकर प्रसाद डोभाल, गणेश सिंह, रोशन सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *