उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

एक अवैध नशा तस्कर (महिला अभियुक्ता)को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

अवैध नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की कार्यवाही।

अभियुक्ता के कब्जे से लगभग ढाई लाख रू0 से अधिक मूल्य की 8.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद।

थाना नेहरू कालोनी

मा0मुख्यमंत्री उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने की दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी / बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग व सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यवाही करते हुए दिनांक: 17-06-2025 को थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोथरावाला सपेरा बस्ती के पास से एक महिला अभियुक्ता को 8.50 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर *मु0अ0स0 – 223/25 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया है। *बरामद स्मैक की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई लाख रू0 से अधिक है।*

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्ता*: माला पत्नी विजय नाथ निवासी सपेरा बस्ती मोथरावाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 45 वर्ष।

*बरामदगी*: 8.50 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ढाई लाख रू0 से अधिक)

*पुलिस टीम*
(1) उ0नि0 प्रवीन पुंडीर चौकी प्रभारी बायपास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून।
(2) उ0नि0 कमलेश प्रसाद
(3) कानि0 बृजमोहन रावत
(4) म0कानि0 स्वाति
(5) म0कानि0 रूमा चौधरी
(6) कानि0 विनोद बचकोटी
(7) कानि0 अर्जुन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *