उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

रानीपोखरी क्षेत्र में हुई मोबाइल चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया अनावरण 

Spread the love

*01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया ओप्पो मोबाईल फोन (कीमत लगभग-22000/- रुपये) किया बरामद ।*

थाना रानीपोखरी

वादी श्री अक्षय शर्मा पुत्र गुरु प्रसाद शर्मा निवासी रानीपोखरी चौक थाना रानीपोखऱी देहरादून द्वारा थाना रानीपोखरी पर लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि होटल फूड स्वैग भोगपुर से अज्ञात चोर द्वारा वादी का ओप्पो मोबाईल फोन चोरी कर लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रानीपोखरी में तत्काल मु0अ0स0 49/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास तथा आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों से संदिग्धों के सम्बन्ध में आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई। संदिग्धों के प्राप्त हुलिये के सम्बन्ध में सुरागरसी पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इसके साथ ही पूर्व में इस प्रकार के अभियोगों में जेल गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया।
पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनाक: 17-06-25 को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एयरपोर्ट तिराहे की तरफ जाखन नदी पुल के पास से एक अभियुक्त आलोक पुत्र प्रेम सिंह गुंसाई को मय चोरी हुये ओप्पो मोबाईल फोन (कीमत लगभग-22000/-रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वो नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिये उसके द्वारा उक्त मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। अभियुक्त उक्त चोरी के मोबाइल को बेचने की फिराक में था। किन्तु दून पुलिस की सख्ती के चलते किसी भी व्यक्ति द्वारा उससे बिना कागजात के मोबाइल नही खरीदा गया।

*विवरण अभियुक्त*: आलोक पुत्र प्रेम सिंह गुंसाई निवासी नागाघेर रानीपोखरी जनपद देहरादून उम्र 20।

*बरामदगी*: चोरी किया गया मोबाईल फोन ओप्पो (कीमत लगभग-22000/-रुपये)

*पुलिस टीम:*
1-अ0उ0नि0 हरीश सती
2-हे0का0 शशिकान्त
3-कानि0 शशिकान्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *