उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनबिज़नेसराजनीतिराष्ट्रीयलाइफस्टाइलशिक्षास्वास्थ्य

ऑपरेशन मर्यादा के अंतर्गत दून पुलिस की कार्रवाई

Spread the love

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस का ऑपरेशन मर्यादा लगातार जारी*

*विगत एक सप्ताह में एम0वी0 एक्ट के अंतर्गत 30 वाहनों को किया रायपुर पुलिस ने सीज़*

*81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत 127 व्यक्तियों के चालान कर किया 51500 रुपये का जुर्माना*

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तिय विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
दिए गए निर्देशों के अनुपालन में थाना रायपुर पुलिस द्वारा विगत एक सप्ताह में अभियान चलाते हुए एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों को सीज़ किया गया साथ ही पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 127 व्यक्तियों के चालान कर ₹51500 का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *