उत्तर प्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्य

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

*घटना को अजांम देने वाले 01 अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार,*

*अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल हुई बरामद,*

*अभियुक्त नशे का आदि है, नशे की पूर्ति के लिये अभियुक्त द्वारा दिया गया था घटना को अजांम*

थाना कैंट

दिनांक – 25/05/2025 को वादी समीर पुत्र सलीम, निवासी सैयद मोहल्ला कैंट द्वारा थाना कैंट में आकर प्रार्थना पत्र दिया कि उनकी स्पेलण्डर मोटर साइकिल संख्या -यू०के० 07 डी०टी० 3121 को अज्ञात चोर द्वारा उनके घर के बाहर से चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर तत्काल थाना कैंट पर मु0अ0सं0- 81/25 , धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण हेतु थाना कैंट पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर, घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजो को चैक किया गया, साथ ही घटना के सम्बंध में सुरागरसी/पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। दिनांक 27-05-2025 को पुलिस टीम द्वारा यमुना कॉलोनी में वाहन चैकिंग के दौरान बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल को रोककर वाहन चालक से वाहन के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो वाहन चालक शत्रुघ्न पुत्र चरण दास द्वारा उत्तम मोटरसाइकिल को कैंट क्षेत्र से चोरी करना बताया गया, जिस पर संबंध अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में लिया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदि है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिये उसके द्वारा वाहन चोरी की घटना को अजांम दिया गया था, पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त द्वारा वाहन में लगी नंबर प्लेट को उतार दिया था।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-*

शत्रुघ्न पुत्र चरण दास निवासी ग्राम सुआका, थाना मनिया, जिला धौलपुर, राजस्थान

*बरामदगी का विवरणः*

मोटर साइकिल संख्या -यूके07डीटी 3121

*पुलिस टीम*

1- उ0नि0 विनयता चौहान, चौकी प्रभारी बिंदाल,
2- कानि0 योगेश
3- कानि0 अवनीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *