उत्तराखंड

अधिकारी-कर्मचारी घर से लाएंगे अपनी पानी की बोतल,नही इस्तेमाल होगी प्लास्टिक की बोतल

Spread the love

इस विभाग में अधिकारी-कर्मचारी घर से लाएंगे अपनी पानी की बोतल,नही इस्तेमाल होगी प्लास्टिक की बोतल

देहरादून।उत्तराखंड में प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर एक और विभाग ने कड़ा कदम उठाया है. इस बार शिक्षा विभाग ने महकमे में प्लास्टिक को पूरी तरह बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

इसके संदर्भ में विद्यालय शिक्षा विभाग के सभी कार्यालयों और स्कूलों को भी प्लास्टिक मुक्त रखे जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यही नहीं, विभागीय बैठकों सेमिनार और कार्यशाला में भी प्लास्टिक से बनी चीजों को पूरी तरह प्रतिबंध किया गया है।इसके मद्देनजर डीजी शिक्षा बंशीधर तिवारी की तरफ से आज आदेश जारी कर दिए गए हैं।

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने एक बड़ा आदेश जारी किया है।इसके तहत अब विभाग में प्लास्टिक के सामान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है।इससे पहले सचिवालय में भी प्लास्टिक के सामान पर प्रतिबंध लगाया गया था, जबकि अब शिक्षा विभाग ने भी इस मामले में फैसला लेते हुए प्लास्टिक को गुड बाय कह दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *