उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

आज ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर में इंटक द्वारा मनाया गया स्थापना दिवस

Spread the love

देहरादून । 3 मई 2025 को देश भर में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इंटक “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का मजदूर संगठन है” जिसकी स्थापना 1947 में हुई थी और यह श्रमिकों के अधिकारों, कल्याण और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करता रहा है। इंटक दिवस के अवसर पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री रायपुर में स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां इंटक प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट और विभिन्न नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इंटक के योगदान को याद किया और श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए इसके समर्पण की सराहना की। इंटक प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट ने कहा इंटक स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया यह मजदूरी हित के लिए बनाया गया था और आजादी से पहले इंटक का गठन हुआ था जो कि गर्व की बात है। लाल बहादुर शास्त्री, सरदार वल्लभ भाई पटेल, भीम राव आंबेडकर जैसे महान व्यक्तियों के योगदान से इंटक बना। आज भाजपा सरकारी संस्थानों का निजीकरण करके मजदूरों के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रही है। इंटक हमेशा मजदूरों के हित के लिए कार्य करता रहा है और आगे भी मजदूरों के हित के लिए कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *