उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

श्री केदारनाथ धाम स्थित  बाबा भकुंट भैरवनाथ के कपाट खुले

Spread the love

श्री केदारनाथ धाम 3मई 2025 श्री केदारनाथ धाम के कपाट बीते शुक्रवार 2 मई को खुल गये है बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे है आज शनिवार दोपहर को श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति तथा केदारनाथ तीर्थ पुरोहितों समाज की उपस्थिति में बाबा भकुंट भैरवनाथ के कपाट इस यात्रा काल हेतु खुल गये। इस अवसर पर तीर्थ पुरोहितों पुजारीगणों ने भैरव नाथ जी की पूजा-अर्चना संपन्न की निविघ्न यात्रा एवं जनमानस के कल्याण की कामना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *