उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

दिल्ली से मसूरी आ रही एक पर्यटक बस पानी वाला बैंड समीप हुई दुर्घटनाग्रस्त

Spread the love

कोतवाली मसूरी

देहरादून/मसूरी । दिनांक 18/04/2025 की प्रातः सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से था न मसूरी को सूचना मिली कि पानी वाला बैंड के पास एक बस रोड पर पलट गई है। उक्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक मसूरी मय पुलिस बल के आपदा उपकरण के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर एक 27 सीटर बस संख्या DD 01 S 9078 रोड पर पलटी हुई थी, जिसमें कुल 27 लोग सवार थे। घटना के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बस रात्रि 11:00 बजे कश्मीरी गेट दिल्ली से मसूरी के लिए चली थी, जिसे जसवंत पुत्र शमशाद निवासी विजय पार्क गली नंबर 15 A मौजपुर दिल्ली चला रहा था। प्रातः 6:50 के लगभग पानी वाला बैंड के पास अचानक बस की कमानी टूटने के कारण वह अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी, घटना में बस में बैठे एक यात्री अर्चित शुक्ला पुत्र श्री गिरीश चंद शुक्ला निवासी दिल्ली को मामूली चोटें आई हैं, जिसको 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया है। शेष सभी बस सवार सुरक्षित हैं, जिनको प्राइवेट वाहनों से मसूरी भेजा गया है। बस को मुख्य मार्ग से हटाकर किनारे किया गया है, सुरक्षा की दृष्टि से बस की दोनों तरफ पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *