भाजपा महानगर महिला मोर्चा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को दी होली की शुभकामनाएं
उत्तराखंड देहरादून
उत्तराखंड राज्य के पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के आवास पर आज होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें की भाजपा महानगर अध्यक्षा कमली भट्ट अपनी समस्त महानगर महिला मोर्चा टीम के साथ मंत्री के आवास पर पहुंची ।

और कैबिनेट मंत्री के साथ होली मिलन समारोह में हिस्सा लिया और होली खेली इस मौके पर भाजपा महानगर की अध्यक्षा कमली भट्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री को होली की शुभकामनाएं दी वही कैबिनेट मंत्री ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा फिर से सत्ता में आई है औऱ भाजपा की डबल इंजन की सरकार पहले भी प्रदेश के विकास में कार्य कर रही थी और जनता ने प्रदेश में विकास देखा उसकी वजह से ही जनता ने फिर से भाजपा की डबल इंजन सरकार को मौका दिया है औऱ जनता को हम भरोसा देते है कि हम प्रदेश के विकास में मन से काम करेंगे और प्रदेश को उच्च स्तर का प्रदेश बनाएगे साथ ही गणेश जोशी ने कहा इस बार महिला मोर्चा ने चुनाव में अहम भूमिका निभाई है इसके लिए मैं सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं ।
अर्चना थपलियाल भाजपा रायपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा

इस मौके पर महानगर अध्यक्षा कमली भट्ट, अर्चना थपलियाल रायपुर मंडल अध्यक्ष सुनीता थापा,रानी भट्ट,सैनी रीना,अरुणा शर्मा,सुमन सिंह,सरोज गैरोला मौजूद रहे
