उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

आज हनुमान जयंती पर देहरादून शहर का यातायात प्लान जानिए

Spread the love

देहरादून । दिनांक 12/04/2025 को हनुमान जयंती के अवसर पर प्रस्तावित बाईक रैली के दृष्टिगत देहरादून शहर का यातायात प्लान निम्नवत् रहेगा ।*

*रुट* – हिन्दु नेशनल इंटर कॉलेज – सहारनपुर चौक – प्रिन्स चौक – गाँधी रोड़ – दर्शन लाल चौक – अम्बेडकर पार्क – पल्टन बाजार– हनुमान चौक – कांवली रोड़ – वापस हिन्दु नेशनल इंटर कॉलेज देहरादून

*समय – 08.00 बजे से प्रारम्भ*

1- बाईक रैली के हिन्दु नेशनल स्कूल से प्रस्थान करने पर निंरजनपुर मंडी लालपुल व मातावाला बाग कट से सहारनपुर चौक की ओर आने वाले यातायात को जीएमएस रोड़ की ओर डायवर्ट किया जायेगा एवं प्रिन्स चौक रेलवे स्टेशन से आने वाले यातायात को रोक-रोक कर छोड़ा जायेगा।

2- बाईक रैली के सहारनपुर चौक पर पहुंचने से पूर्व बल्लीवाला व लक्ष्मण चौक से कोई भी वाहन सहारनपुर चौक की ओर नही आयेगा, सभी वाहनो को बल्लीवाला से कमला पैलेस की ओर व लक्ष्मण चौक से पार्क रोड़ की ओर भेजा जायेगा।

3- बाईक रैली का पिछला हिस्सा प्रिन्स चौक पास होने पर मण्डी / सहारनपुर चौक / बल्लीवाला से यातायात को सामान्य कर दिया जायेगा। प्रिन्स चौक से तहसील चौक जाने वाले ट्रैफिक चन्दन नगर कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा।

4- बाईक रैली के तहसील चौक पहँचने पर द्रोण कट से तहसील जाने वाले ट्रैफिक को आई0जी0 कट होते हुए दून चौक की ओर भेजा जायेगा। साथ ही दून चौक से तहसील चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही जायेगा।

5- बाईक रैली के दर्शनलाल चौक पहुँचने पर तहसील / बुद्धा चौक से दर्शनलाल चौक जाने वाले ट्रैफिक को लैन्सडाउन चौक की ओर डायवर्ट किया जायेगा।

6- बाईक रैली के घण्टाघर पहुँचने पर दर्शनलाल चौक / ओरियण्ट चौक से घंटाघर की ओर कोई भी ट्रैफिक नही भेजा जायेगा।

7- बाईक रैली के कांवली रोड पहुँचने पर बल्लीवाला / पुरूषोत्तम पान भण्डार से सहारनपुर चौक की ओर कोई भी ट्रैफिक नही भेजा जायेगा।

8- बाईक रैली के हिन्दु नेशनल इंटर कॉलेज पहुँचने पर सभी डायवर्ट प्वांइटो से टैफिक को सामान्य किया जायेगा।

*नोट*- *1 – आपातकालीन सेवा वाले वाहनो का जाने दिया जायेगा*

*2- अतः देहरादून की सभ्रान्त नागरिको/जनता से अपील है कि उक्त बाईक रैली के मार्गो का प्रयोग न करते हुए अन्य वैकल्पिक व डायवर्जन मार्गो का प्रयोग कर देहरादून पुलिस को अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करे।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *