उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

जनपद टिहरी के विकासखंड थौलधार में ‘जन सेवा’ थीम पर बहुउद्देशीय शिविर आहूत किया गया

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून/टिहरी। राज्य सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के तीन साल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को विकासखंड थौलधार में ‘जन सेवा’ थीम पर बहुउद्देशीय शिविर आहूत किया गया। इस मौके पर विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पवार, क्षेत्रीय ब्लॉक प्रशासक प्रभा बिष्ट, जनसंपर्क अधिकारी
मुलायम सिंह रावत, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत एवं अन्य जन प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल में जन उपयोगी योजनाओं की सुविधा हेतु जानकारी एवं पंजीकरण करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवाई वितरित की गई। विभिन्न विभागीय योजनाओं के
लाभार्थियों को सम्मान पत्र वितरित किए गए। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *