उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

पूर्व संसदीय कार्य वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की

Spread the love

बालाजी टाइम्स न्यूज देहरादून/नई दिल्ली । ऋषिकेश विधायक व पूर्व संसदीय कार्य वित्त व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान समसामयिक विषयों पर वार्ता हुई और डॉ अग्रवाल ने उत्तराखंड की आगामी चार धाम यात्रा 2025 में आने का निमंत्रण दिया।

गुरुवार को नई दिल्ली में डॉ अग्रवाल ने मुलाकात की। इस अवसर पर श्री बिरला जी को डॉ अग्रवाल ने बाबा केदार की प्रतिमा का प्रतीक भेंट किया। इस अवसर पर श्री ओम बिरला जी द्वारा डॉ अग्रवाल के संसदीय कार्य व अन्य पदों पर मंत्री रहते हुए किये गए कार्यों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *