उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेहरादूनधार्मिकपर्यटनराजनीतिराष्ट्रीयशिक्षास्वास्थ्यहेल्थ

झंडा मेला के उपलक्ष में महंत इन्द्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

Spread the love

देहरादून । ऐतिहासिक झंडा मेला के उपलक्ष में आज श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा महंत इन्द्रेश अस्पताल ब्लड बैंक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 95 युनिट रक्तदान हुआ, प्रातः 10 बजे श्री महंत देवेंद्र दास जी ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया।

और रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और आई हुई संगतों को आशीर्वाद दे कर निहाल किया और, समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने बताया कि श्री महंत देवेंद्र दास महाराज जी ने श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा किए जा रहे रचनात्मक सेवा कार्यो और समिति के सदस्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में ऐसे बहुत सेवा कार्य है जैसे प्रकृति पर्यावरण और स्वास्थ्य के छेत्र में जो मिल जुल कर बहुत सुनियोजित तरीके से किये जा सकते हैं जिससे समाज का भला हो सके इसके पश्चात पूर्व मेयर सुनील गामा, राज्य मंत्री अशोक वर्मा, आचार्य विपिन जोशी एवं समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बालकिशन शर्मा, नितिन अग्रवाल,सचिव संजीव गुप्ता, विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, राहुल माटा, पुनित जैन, हेमराज अरोड़ा, विक्रम चौधरी, सुशील वाधवा,कृतिका राणा, अनुष्का राणा उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *